Famous Places in Kolkata|कोलकाता के टॉप 5 पर्यटन स्थल | कोलकाता में घूमने की 5 बेहतरीन जगह
Famous Places in Kolkata|कोलकाता के टॉप 5 पर्यटन स्थल | कोलकाता में घूमने की 5 बेहतरीन जगह
The city of joy द सिटी ऑफ जॉय के नाम से प्रसिद्ध कोलकाता शहर भारत के सबसे बड़े शहरों में से एक है भारत की राज्य पश्चिम बंगाल की राजधानी भी है और इसकी आबादी बहुत ज्यादा है वैसे कोलकाता शहर 1917 मैं अंग्रेजों ने इसे भारत की राजधानी बनाई थी उसके बाद 1911 में कोलकाता राजधानी बदलकर दिल्ली बना दिया गया
Famous Places in Kolkata|कोलकाता के टॉप 5 पर्यटन स्थल | कोलकाता में घूमने की 5 बेहतरीन जगह:
आप कोलकाता जा रहे हैं तो यह पांच जगह घूमना ना भूलें
1.हावड़ा पुल( रबींद्रनाथ सेतु)
हावड़ा ब्रिज भारत के सबसे मशहूर बृज में से एक है यह दुनिया भर में प्रसिद्ध है क्योंकि आज तक इसका उद्घाटन नहीं हुआ है क्योंकि इस पुल को बने अभी तक 80 साल हो चुके हैं और यह इतना पावरफुल है की 1942 में द्वितीय विश्व युद्ध के दरमियान इस पुल के पास में एक जापानी बम गिरा हुआ था फिर भी ब्रिज को कुछ नहीं हुआ | इस पुल का सबसे खास बात यह है कि यह सिर्फ दो पिलर पर रुका हुआ है 1936 में निर्माण होना शुरू हुआ था और 1942 में पूरा हो गया था 1943 में आम लोगों ने इसे अपने इस्तेमाल में लेना शुरू कर दिया था यहां रात में घूमने में एक अलग ही लेवल का एक्सपीरियंस जेनरेट होता है हावड़ा ब्रिज का नाम रवींद्रनाथ सेतु है और इसको बनने में 26500 टन स्टील का इस्तेमाल हुआ है जिसमें इतनी स्टील टाटा स्टील कंपनी ने दी है
2. विक्टोरिया मेमोरियल
विक्टोरिया मेमोरियल को बनाने में जितना भी खर्चा आया था वह सारे हमारे आम जनता से वसूले गए पैसे थे और आज भी इस मेमोरियल में जाने के लिए कुछ पैसे देकर टिकट लेने पड़ते हैं| जैसे हमारे आगरा के ताजमहल को रानी मुमताज के यादगार में शाहजहां ने बनवाया था वैसे ही कहानी कुछ इस विक्टोरिया मेमोरियल की है लार्ड कर्जन द्वारा महारानी विक्टोरिया के लिए बनाया गया यह महल हमारे देश पर 25 साल (1906 - 1921) के शासनकाल पूरा होने के खुशी में बनाया गया था | विक्टोरिया मेमोरियल मकराना मार्बल से बनाया गया है जो हमारे राजस्थान के जोधपुर से लाया गया था इसमें बहुत सारी गैलरी है नेताओं की गैलरी, शाही गैलरी, सेंट्रल हाल, हथियार गैलरी मूर्तिकला गैलरी और कोलकाता गैलरी शामिल है इस गैलरी में पियानो रखा गया था जो महारानी विक्टोरिया को तब उपहार दिया गया था जब वह 10 साल की ही थी अभी भी वह सेंट्रल गैलरी में मौजूद है
3. बेलूर मठ
हुगली नदी के पश्चिमी तट पर स्थित बेलूर मठ रामकृष्ण मिशन का मुख्यालय हैं इस मठ में जाने के लिए हमें कोई भी चार्ज नहीं देना पड़ता है और 40 एकड़ में फैला इस मठ की स्थापना 1887 में स्वामी विवेकानंद ने करी थी इस मठ के प्रांगण में स्वामी रामकृष्ण परमहंस, शारदा देवी, स्वामी विवेकानंद और स्वामी ब्रह्मानंद की समाधि ऊपर मंदिर अवस्थित है इस मठ को धर्मनिरपेक्ष के प्रतीक में माना जाता है क्योंकि इस मठ में बौद्ध, इस्लामी, हिंदू और वास्तुकला की ईसाई शैलियों का प्रयोग हुआ है यहां दोपहर का भोजन सभी के लिए उपलब्ध है इसके चारों तरफ हरे पेड़ पौधे से घिरा हुआ यह मठ देखने में बहुत ही आनंददाई है
4. साइंस सिटी कोलकाता
कोलकाता का साइंस सिटी दुनिया के सबसे बड़े विज्ञान कलेक्शंस में से एक माना जाता है इसका उद्घाटन 1 जुलाई 1997 को हुआ था | कोलकाता का साइंस सिटी को नेशनल काउंसिल आफ साइंस म्यूजियम के तहत भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा विज्ञान केंद्र घोषित किया गया था साइंस सिटी मनोरंजन के साथ शिक्षा का मिश्रण है जिसमें जलीय दुनिया को समर्पित एक भाग बनाया गया है जहां आप जल लिए जीव जंतुओं मछलियों और कीड़ों के बारे में विस्तार से जान सकते हैं इसकी एंट्री फीस है ₹50 पर व्यक्ति इसके बाद इसमें अलग-अलग शो को देखने के लिए चार्ज किए जाते हैं जैसे इसके अंदर 3D थियेटर है रोड ट्रेन, केबल कार, मोनो साइकिल, गुरुत्वाकर्षण कोस्टर डार्क राइड हुमन इवोल्यूशन भी शामिल है
5. दक्षिणेश्वर मंदिर
दक्षिणेश्वर मंदिर मां काली को समर्पित है पुरानी कथाओं के अनुसार जब भगवान विष्णु ने अपना चक्र से माता सती के शरीर के टुकड़े किए थे तो उनका दाया पैर की कुछ उंगलियां इसी जगह पर गिरी थी यह मंदिर पूरे दुनिया में विख्यात है यह मंदिर हुगली नदी के तट पर है इसकी स्थापना 1855 रानी रश्मोनी द्वारा की गई थी इस मंदिर प्रांगण में समाज सुधारक रामकृष्ण परमहंस और उनकी पत्नी शारदा देवी की भी मंदिर है





Post a Comment